स्पोर्ट्स

आज 1 टीम को मिल सकता है IPL Playoff का टिकट

भारतीय प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले है ऐसे ही एक मैच की आशा मंगलवार 7 मई को की जा रही है दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स से होना है आज के इस मुकाबले के बाद एक प्लेऑफ की टीम का नाम पक्का हो सकता है वहीं ऐसा भी हो सकता है कि यह प्रतीक्षा कुछ दिन और बढ़ जाए

Newsexpress24. Com 1 ipl playoff 3 download 37

WhatsApp Group Join Now

इस समय भारतीय प्रीमियर लीग की अंक तालिका पर नजर डाले तो सबसे उपर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम नजर आएगी 11 मैच खेलने के बाद 8 जीत दर्ज करते हुए टीम ने कुल 16 अंक हासिल किए हैं दूसरे जगह पर राजस्थान रॉयल्स है जिसके खाते में 10 मैच के बाद 8 जीत से 16 अंक हैं तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जो 12 अंकों पर है चौथा नंबर इतने ही अंकों पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का है पांचवे नंबर पर 11 मैच से 12 अंक हासिल करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है

एक टीम का टिकट होगा पक्का
राजस्थान और दिल्ली के बीच होने वाले मैच पर सबकी नजर है इस मुकाबले में यदि संजू सैमसन की टीम ने जीत हासिल की तो वह कोलकाता को पीछे करते हुए फिर से टॉप पर पहुंच जाएगी इतना ही नहीं बल्कि 18 अंकों पर पहुंचते ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ में स्थान बनाने वाली पहली टीम भी बन जाएगी अब तक इस सीजन में कोई भी टीम 18 अंकों तक नहीं पहुंच पाई है

3 स्थान की रेस में कौन सी टीमें
राजस्थान यदि प्लेऑफ में स्थान बनाने वाली पहली टीम बनती है तो इसके बाद केवल 3 और स्थान बचेंगे कोलकाता नाइटराइडर्स का प्लेऑफ में पहुंचना भी लगभग पक्का हो चुका है मतलब वास्तविक भिड़न्त केवल दो स्थानों के लिए ही है क्योंकि नंबर दो पर काबिज कोलकाता के 16 अंक हैं जबकि नीचे की तीन टीमों के 12-12 अंक ही हैं चेन्नई, हैदराबाद और लखनऊ की टीमों के बीच अंतिम दो जगह हासिल करने के लिए भिड़न्त देखने को मिलेगी इन तीनों ही टीमों के बराबर मुकाबले हैं और अंक भी एक समान हैं

Back to top button