स्पोर्ट्स

विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने अपने तलाक की पुष्टि की…

WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली: 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने अपने तलाक की पुष्टि कर दी है. मैरी कॉम ने बुधवार को अपने वकील के ज़रिए जारी किए गए एक कानूनी बयान के द्वारा ओंखोलर कॉम से तलाक की पुष्टि की है और हितेश चौधरी के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को निराधार कहा है.Download 11zon 2025 04 30t184500. 375

मैरी के वकील ने जारी किया बयान

मैरी के वकील द्वारा जारी बयान में बोला गया, ‘इन अटकलों और गलत मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर, मैं निम्नलिखित स्पष्टीकरण जारी करना चाहता हूं कि एम सी. मैरी कॉम और ओन्खोलर (ओनलर) कॉम अब विवाहित नहीं हैं और उन्होंने 20 दिसंबर 2023 को दोनों परिवारों के सदस्यों और कबीले के नेताओं की मौजूदगी में कोम कस्टमरी लॉ के अनुसार आपसी सहमति से तलाक को आखिरी रूप दे दिया है.

बयान में बोला गया, ‘मेरे मुवक्किल (मैरी) के हितेश चौधरी के साथ संबंधों में शामिल होने या किसी अन्य मुक्केबाज के पति के साथ संबंध में होने की अफवाहों का साफ रूप से खंडन किया जाता है और किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा इसका प्रचार नहीं किया जाना चाहिए.

मैरी ने मीडिया को अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप करने से भी इंकार किया. मैरी के वकील ने कहा, ‘पिछले दो वर्षों से, मेरी मुवक्किल अपने निजी जीवन में, खासकर अपने पूर्व पति के साथ, बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही हैं. इस कठिन घड़ी में, मेरी मुवक्किल अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों से निवेदन करती है कि वे उसे इस कठिन समय से बाहर निकलने के लिए महत्वपूर्ण स्थान और गोपनीयता दें.

बयान में आगे बोला गया, ‘यह नोटिस सभी मीडिया संस्थाओं से, सभी रूपों में, मेरे मुवक्किल के बारे में निराधार अटकलें लगाने से बचने के लिए एक औपचारिक निवेदन है. यह महत्वपूर्ण है कि मीडिया मैरी कॉम की निजता और निजी स्थान का सम्मान करे. इस संबंध में मणिपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले ही की जा चुकी है.

इसमें बोला गया, ‘इन अनुरोधों का पालन न करने पर इस नोटिस का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लागू कानूनों के मुताबिक दीवानी और आपराधिक दोनों तरह के मानहानि के दावे और निजता के अधिकारों का उल्लंघन शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है.

Back to top button