उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से दाखिल किया अपना नामांकन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज सीट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल समेत कई नेता उपस्थित रहे.

Newsexpress24. Com kanpur 7575a139776435b9acb40c43ea9b88d1

WhatsApp Group Join Now

कन्नौज के मौजूदा बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक हैं. वह इस बार भी मैदान में हैं और नामांकन कर चुके हैं. अखिलेश यादव का मुकाबला उन्हीं से है.

दो दिन पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप का नाम घोषित करने के बाद क्षेत्रीय नेताओं में निराशा और नाराजगी दिखने लगी थी. कार्यकर्ताओं की मांग पर बुधवार दोपहर संकेत देने के बाद शाम को अखिलेश यादव का नाम घोषित कर दिया गया.

साल 2019 आम चुनाव में सपा और बीएसपी का गठबंधन था. मगर इसके बावजूद बीजेपी ने डिंपल यादव को हरा दिया.

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जब 2000 में कन्नौज को अलविदा बोला, तब बेटे अखिलेश यादव को गद्दी सौंपी. 2012 में जब अखिलेश प्रदेश के सीएम बने तो उन्होंने पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित कराया. इसके बाद हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी डिंपल यादव सांसद बनीं.

हालांकि 2019 में बीजेपी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर यह सीट उनसे छीन ली.

Back to top button