उत्तर प्रदेश

इस शख्स ने दुनिया में बनाई एक अलग पहचान, संगीत के लिए छोड़ दी नौकरी

इत्र और इतिहास की नगरी का नाता संगीत के साथ कई बरसों पुराना है संगीत के क्षेत्र में कन्नौज से कई संगीतकार निकले हैं इसी तरह कन्नौज का बेटा दिनेश दुबे संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है 40 वर्षीय दिनेश दुबे संगीत की दुनिया से बचपन से ही जुड़ा है हालांकि, पहले इनका जीवनयापन का सहारा रजिस्टर ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब थी लेकिन इन्होंने जॉब और शिक्षा के साथ संगीत का दामन नही छोड़ा यह लगातार संगीत का अभ्यास घर पर ही समय निकल करते रहे साथ में कई कार्यक्रमों में संगीत वादक के रूप में शामिल रहे

Newsexpress24. Com 1097273 kannauj itra 11zon

WhatsApp Group Join Now

कन्नौज के सरायमीरा क्षेत्र के डाक बंगला रोड निवासी दिनेश दुबे ने कहा कि वह बचपन से संगीत से जुड़े रहे हैं वह अपने बाल हालत में घर के बर्तनों से संगीत बजाने का कोशिश करते थे कॉलेज जीवन में आते-आते इन्होंने घर के बर्तनों के साथ क्लॉस रूम की सीटो और मेज को बजाना सिख लिया हालांकि, यह बर्तन और मेज कुर्सी तक ही सीमित नहीं रहे

नौकरी के दौरान भी संगीत से रहे जुड़े

इन्होंने जॉब में आने के बाद अपनी सैलरी से एक आक्टोपैड खरीदा और स्वयं ही घर पर उसको बजाने का कोशिश किया देखते ही देखते वह इस इंस्टूमेंट को बजाने में एक अलग पहचान बना ली वह इस इंस्टूमेंट से तबला, ढोलक के साथ डीजे का संगीत निकालने में माहिर हो गए

संगीत के लिए छोड़ी नौकरी

दिनेश पहले कन्नौज में ही रजिस्टार ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करते थे उसी से ही अपना गुजर-बसर करते थे लेकिन उन्होंने संगीत के लिए अपनी जॉब तक छोड़ दी और आज संगीत से ही अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं दिल्ली, आगरा, हैदराबाद, जयपुर, बरेली, पीलीभीत जैसे कई शहरों में अपने टैलेंट को दिखाकर अपनी अलग पहचान बनाई है लोग इन्हें आक्टोपैड वाले दिनेश दुबे के नाम से जानते हैं अभी यदि कोई दिनेश से संगीत सीखना चाहता है तो वह 9935547668 पर सम्पर्क कर संगीत सीख सकता है और उनको अपने यहां किसी भी कार्यक्रम में संगीत सुनने के लिए भी कॉल कर सकता है

Back to top button