उत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 3 हत्याएं हो गई हैं एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर मर्डर की गई है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के अनुसार आने वाले मोहम्मद नगर में अंजाम दी गई

Newsexpress24. Com video 3 download 40 1

WhatsApp Group Join Now

आरोप लल्लन खान पर लगे हैं मरने वालों में मुनीर अहमद खान उर्फ ताज फरहीन उर्फ फर्रू, उसकी पत्नी फरहीन और उसका बेटा हंजला शामिल है वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना जमीनी टकराव में अंजाम दी गई विवादित जमीन की पैमाइश होने वाली थी

पैमाइश करने के दौरान हुआ झगड़ा

मृतकों के परिजनों और आरोपी पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लेखपाल विवादित जमीन की पैमाइश करने के लिए गया था इस दौरान दोनों पक्षों के लोग जुट गए जुबानी बहसबाजी होने लगी और देखते ही देखते हाथापाई हो गई

इस दौरान लल्लन खां ने अपने चचेरे भाई मुनीर को गोली मार दी बीच बचाव करने उसकी पत्नी फरहीन और बेटा हंजला खान आए तो लल्लन ने उन्हें भी गोलियां मार दी इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई और लेखपाल भी जान बचाकर भाग गया भीड़ का लाभ उठाकर लल्लन खां भी मौके से फरार हो गया

Back to top button