उत्तर प्रदेश

यूपी में यहां बनता है लौंग का तेल, कई बीमारियों में है फायदेमंद

 कन्नौज जिले में कई तरह के इतर तो तैयार किए जाते हैं साथ ही यहां पर कई तरह के ऑयल का भी काम बड़े पैमाने पर किया जाता है ऐसे ही यहां पर लौंग के ऑयल को बनाने का काम भी करीब 100 वर्ष से किया जा रहा है इस ऑयल का प्रयोग बहुत सारी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में भी किया जाता है इसका प्रयोग कई सारी आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है कन्नौज में बनने वाला हर ऑयल और इत्र की गुणवत्ता की बात की जाए, तो इसको तैयार करने के बाद यहां पर बने सुगंध एवं सूरस विकास केंद्र में इसकी जांच करके ही इसे बाजार में लाया जाता है इसीलिए यहां पर बनने वाला ऑयल और इत्र 100% सही होता है

Newsexpress24. Com download 28 7

WhatsApp Group Join Now

कन्नौज मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर इत्र वाली बाजार बड़ा बाजार में शिवा परफ्यूम्स के यहां यह लौंग का ऑयल मिल जाएगा इत्र की अपेक्षा लौंग का ऑयल थोड़ा अलग ढंग से बनाया जाता है इसमें बड़ी लौंग का प्रयोग किया जाता है पहले लौंग को कूटा जाता है और फिर उसके बाद सिंडिकेट तरह के बड़े-बड़े बॉलर से इसका ऑयल निकाला जाता है कन्नौज में ही आपको 100% सही लौंग का ऑयल इस स्थान पर मिल जाएगा लौंग का ऑयल अनेक तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में भी प्रयोग होता है

आयुर्वेदिक दवाओं में भी प्रयोग होता है

इत्र व्यापारी शिवा बताते हैं कि हमारे यहाँ सही इत्र के साथ-साथ लौंग के ऑयल का भी काम होता हैं लौंग का ऑयल कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में भी प्रयोग होता है घुटनों का दर्द हो, दांतों में कीड़े की परेशानी या फिर पायरिया की परेशानी इन सभी में यह ऑयल बहुत ही लाभदायक साबित होता है क्योंकि पूरी तरह से यह देसी होता है और शुद्धता के माप पर 100% अच्छा रहता है लेकिन इसका प्रयोग बहुत ही ठीक ढंग से करना महत्वपूर्ण होता है इसको लगाने से थोड़ी सी जलन जैसी परेशानी भी हो सकती है ऐसे में इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना चाहिए

लौंग का ऑयल स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी माना जाता है

लौंग के ऑयल के दर की बात की जाए तो ₹60 में यह 3 ml मिल जाता है व्यापारियों की माने तो दांत में यदि कीड़ा लगा हो तो रुई में महज एक छोटी सी बूंद को भिगोकर कीड़े वाले स्थान पर रख देने से कीड़े की परेशानी में बहुत हद तक आराम मिल जाता है

Back to top button