उत्तर प्रदेश

यूपी में 23753 आंगनबाड़ी की निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट ने आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है रिपोर्ट्स के मुताबिक आंगनबाड़ी में 23753 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी अधिसूचना के अनुसर आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती जिलावार होगी आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के बाद आवेदन उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी की वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर करना है उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2024 की वेबसाइट पर अभी मुजफ्फरनगर, शामली, ऐटा, चित्रकूट, बागपत, हाथरस, पीलीभीत, लखनऊ, संभल, अमरोहा, कौशांबी जिलों में भर्ती के विज्ञापन जारी हुए हैं इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है

Newsexpress24. Com 23753 12 download 54

WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के विज्ञापन जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालयों द्वारा जारी किए जा रहे हैं रिक्तियों और योग्यता के बारे में डिटेल जानकारी संबंधित जिले की ओर से जारी अधिसूचना से प्राप्त की जा सकती है इसी क्रम में लखनऊ जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 12 मार्च को जारी अधिसूचना के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर भर्ती के लिए योग्यता इस प्रकार है-

आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती के लिए योग्यता

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर भर्ती के लिए केवल 12वीं पास महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं इस पद के लिए चयन के लिए मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता के आधार पर किया जाएगा आवेदक को संबंधित ग्राम सभा का निवासी होना महत्वपूर्ण है आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए उम्र की बात करें तो यह 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए

आंगनबाड़ी कार्यकत्री की चयन प्रक्रिया

आंगनबाड़ी कार्यकत्री का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा संबंधित ग्राम सभा/शहरी क्षेत्रों में वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की विधवा महिला/विधिक तलाकशुदा/परित्यक्त स्त्री आवेदकों को चयन में वरीयता दी जाएगी

UP Anganwadi Bharti 2024: ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2024 की वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं
-अब वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें
अगले पेज पर अपने जिले के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें
-अब आवेदन फॉर्म भरें
-आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद उसका एक प्रिंट ले लें

Back to top button