समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों का किया ऐलान
सपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों का घोषणा कर दिया. संभल से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क के जगह पर उनके पोते जियाउर्रहमान को उतारा गया है. पहले शफीकुर्रहमान को ही टिकट दिया गया था. उनके मृत्यु के बाद टिकट परिवार में ही दिया गया है. गौतमबुद्ध नगर से टिकट बदल दिया गया है. मिर्जापुर में भी प्रत्याशी का घोषणा कर दिया है. यहां अपना दल कमेरावादी की नेता कृष्णा पटेल की चाल सफल नहीं हो सकी. इस सीट पर कृष्णा पटेल ने भी अपना प्रत्याशी उतारने का घोषणा किया है. मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है.

गौतमबुद्धनगर से राहुल अवाना को टिकट दिया गया है. यहां से पहले महेंद्र नागर को प्रत्याशी घोषित किया गया था. इसके अतिरिक्त बागपत से मनोज चौधरी, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार और घोसी से राजीव राय को उतारा गया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी 40 सीटों पर प्रत्याशियों का घोषणा कर चुकी है. भदोही की सीट ममता बनर्जी की तृण मूल काँग्रेस को दी गई है. इस पर तृण मूल काँग्रेस ने ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है. उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशियों का घोषणा करना है. अभी कांग्रेस पार्टी ने कोई नाम घोषित नहीं किया है.
इन सीटों पर अब तक प्रत्याशी घोषित
कैराना कैराना से इकरा हसन
मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक
बिजनौर बिजनौर से यशवीर सिंह
नगीना (SC) नगीना से पूर्व एडीजे मनोज कुमार
संभल संभल से शफीकुर्रहमान बर्क
मेरठ मेरठ से भानु प्रताप सिंह एडवोकेट
गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर से महेंद्र नागर
अलीगढ़ अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह
हाथरस हाथरस से जसवीर बाल्मिकी
फिरोजाबाद फिरोजाबाद से अक्षय यादव
मैनपुरी मैनपुरी डिंपल यादव
एटा एटा से देवेश शाक्य
बदायूं शिवपाल यादव बदायूं
आंवला आंवला से नीरज मौर्य
बरेली बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन
शाहजहांपुर (SC) शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
लखीमपुर खीरी खीरी से उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा धौरहरा से आनन्द भदौरिया
हरदोई हरदोई से ऊषा वर्मा
मिसरिख मिश्रिख मनोज कुमार राजवंशी
उन्नाव उन्नाव से अनु टण्डन
मोहनलालगंज मोहनलालगंज से आरके चौधरी
लखनऊ लखनऊ रविदास मेहरोत्रा
सुलतानपुर सुल्तानपुर भीम निषाद
प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ से डाक्टर एसपी सिंह पटेल
फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य
इटावा इटावा जितेंद्र दोहरे
अकबरपुर अकबरपुर से राजाराम पाल
जालौन जालौन से नारायण दास अहिरवार
हमीरपुर हमीरपुर से अजेंद्र राजपूत
बांदा बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अंबेडकरनगर अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा
बहराइच बहराइच से रमेश गौतम
गोंडा गोंडा से श्रेया वर्मा
बस्ती बस्ती से रामप्रसाद चौधरी
गोरखपुर गोरखपुर से काजल निषाद
लालगंज (SC) लालगंज से दारोगा सरोज
आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव
गाजीपुर गाजीपुर अफजाल अंसारी
चंदौली चंदौली से वीरेंद्र सिंह
भदोही ललितेश पति त्रिपाठी (टीएमसी)

