उत्तर प्रदेश

हाथरस के भाजपा प्रत्याशी के लिए पीएम मोदी मांगेंगे वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ और हाथरस के लोकसभा प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है. 
WhatsApp Group Join Now

हाथरस जिले से सैकड़ों वाहनों से जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अलीगढ़ रवाना होंगे. इस संबंध में एक दिन पहले 20 अप्रैल को भाजपाई तैयारी में जुटे रहे. जिसमें हाथरस से बीजेपी प्रत्याशी प्रदेश गवर्नमेंट के मंत्री अनूप प्रधान, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा,  विधायक अंजुला माहौर और जिलाध्यक्ष बीजेपी शरद माहेश्वरी उपस्थित रहे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा.

Newsexpress24. Com pm modi download 2024 04 22t085734. 726

 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पड़ोसी जिले अलीगढ़ में मतदान होगा. तीसरे चरण में 7 मई को हाथरस लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे. इससे पहले 22 अप्रैल को पीएम मोदी अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसमें पीएम अलीगढ़, हाथरस सीट सहित पड़ोसी जनपदों के पार्टी प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन जुटाएंगे.

पीएम के अलीगढ़ आगमन को लेकर जिले के भाजपाइयों में भी काफी उत्साह है. जिले से बीजेपी के जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता छोटे-बड़े वाहनों से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे. इसे लेकर एक दिन पहले गोशाला रोड स्थित बीजेपी जिला कार्यालय पर बैठकों का दौर चला. इस संबंध में बीजेपी जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी का बोलना है कि सोमवार को हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलीगढ़ जाएंगे.

Back to top button