15 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन, दर्शन से पहले जानें ये नियम…

होंगी ये व्यवस्थाएं
जो लोग अपने परिवार या ग्रूप के साथ होंगे उनके सहमति के बाद उन वृद्धजनों को शीघ्र दर्शन कराकर धाम क्षेत्र से बाहर निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं भी रहेगी।
इन सामान के साथ नहीं मिलेगी मंदिर में एंट्री
मंदिर के सीईओ विषभूषण ने की भक्तों से अपील है कि महाशिवरात्रि पर बाबा धाम आने वाले भक्त अपने सभी सामानों को होटल या लॉज में छोड़कर आए। पेन, पेन ड्राइव, रिमोर्ट, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल टेलीफोन जैसी चीजों को श्रद्धालु दर्शन के लिए न आए। इन चीजों के साथ किसी भी भक्त को मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी।
15 लाख भक्त कर सकते हैं दर्शन
महाशिवरात्रि के महाआयोजन में 15 लाख भक्त बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक सकते हैं। यह संख्या अब तक एक दिन में मन्दिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या हो सकती है। इसी अनुमान के हिसाब से मंदिर में तैयारी की जा रही है।

