UP News: यूपी में इन दिनों आईपीएस ऑफिसरों के तबादलों का दौर जारी है. गुरुवार की सुबह सात आईपीएस ऑफिसरों के तबादले हुए. इसके पहले बुधवार को 16 आईपीएस ऑफिसरों को नयी तैनाती मिली थी. सात आईपीएस ऑफिसरों के साथ 20 पीपीएस ऑफिसरों के भी तबादले हुए.

गुरुवार की सुबह हुए इन तबादलों में उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है. पहले वह पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक क्राइम में थे. इसी तरह आईपीएस विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त क्राइम कानपुर नगर बनाया है पहले वह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ के पद पर आसीन थे.
आईपीएस अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम लखनऊ बनाया गया है इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर कार्यरत थे. आईपीएस बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून प्रबंध पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट थे.
आईपीएस प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक क्राइम अनुसंधान संगठन वाराणसी बनाया गया इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय पर तैनात थे. इसी तरह आईपीएस एसम कासिम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान यूपी लखनऊ में कार्यरत थे.
आईपीएस मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून एवं प्रबंध पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है. इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर थे.