उत्तर प्रदेश

आगरा में एक घर में 2 धमाकों से दहल इलाका

 

आगरा के शमसाबाद रोड स्थित प्रेम नगर मोहल्ला 2 धमाकों से दहल गया. यहां एक घर में एक के बाद एक दो धमाके हुए. इसमें सास-बहू घायल हुए हैं. लोहे का मेन गेट गली में उखड़कर गिर गया. धमाके इतनी तेज था कि घर के सामने खड़ी कार तक हिल गई. पुलिस घटना की जांच में ज

Download 2025 09 16t095517. 770

WhatsApp Group Join Now

 

घर पर केवल सास-बहू थीं घटना सोमवार रात लगभग 8 बजे की है. धमाके 67 वर्षीय भानु प्रताप सिंह के घर में हुए. उनका बेटा राजेश तोमर ट्रैवल एजेंसी में गाड़ी चलाता है. घर पर उनकी पत्नी जानकी और बहू साधना उपस्थित थी. राजेश का बेटा मनोज और बेटी दीक्षा किसी काम से बाहर गए हुए थे. जानकी बेसमेंट और साधना पहली मंजिल पर थीं.

लोगों के कान सुन्न पड़ गए कहा जा रहा है कि भानु प्रताप के घर एक के बाद एक दो तेज धमाके हुए. मोहल्ले में लोगों के कान सुन्न पड़ गए. खिड़की दरवाजे हिल गए. भानु प्रताप के घर का लोहे का मेन गेट तेज आवाज के साथ गली में गिरा. अचानक घर से धुंआ निकलते देखा.

 

यह देख मोहल्ले वाले राहत कार्य में जुट गए. घर में आग लग गई थी. लोगों ने अपने कोशिश से बुझा लिया. साधना जख्मी हालत में पड़ोसी की छत पर मिलीं. वह पहली मंजिल से उछलकर पड़ोसी के घर में गिरी थीं. जानकी बेसमेंट में जख्मी हालत में मिलीं. दोनों को उपचार के लिए भेजा गया.

सूचना पर पुलिस आ गई. छानबीन प्रारम्भ कर दी. देर रात तक यह साफ नहीं हो सका कि धमाका किसमें हुआ था. फोरेंसिक टीम को जांच के लिए सूचना दी गई.

 

बेसमेंट में सिलेंडर लीकेज की आशंका इंस्पेक्टर सदर विजय विक्रम सिंह ने कहा कि जांच के दौरान बेसमेंट में गैस सिलेंडर और चूल्हा रखा हुआ मिला. चूल्हे की एक नोव खुली हुई थी. बेसमेंट में कोई खिड़की नहीं है. जिससे कि हवा बाहर निकल सके.

आशंका है कि चूल्हा खुला रह गया. बेसमेंट में गैस भर गई. जैसे ही जानकी देवी ने गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया तेज धमाका हुआ. आग लग गई. बेसमेंट में गैस भरने के कारण आग लगी थी.

Back to top button