उत्तर प्रदेश

IMD के अनुसार, लखनऊ समेत पूरे राज्‍य में कल रहेंगे बादल छाए

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्‍य में रविवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे इसके साथ कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं दरसअल मौसम विभाग ने प्रदेश में 27 नवंबर को बारिश का पूर्वानुमान जताया है बता दें कि शुक्रवार से आसमान में डेरा जमाए बादल सर्दी में सावन का एहसास करा रहे हैं इसी वजह से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी दिन भर ठंडी हवाएं चलेंगीNewsexpress24. Com up weather imd download 11zon 2023 11 25t100249. 098

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि कल से प्रदेश में मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है इसका अधिक असर लखनऊ में देखने के लिए मिलेगा लखनऊ की बात करें तो रविवार को यहां पर दिनभर धूप न निकलने का पूर्वानुमान है जबकि प्रदेश के दूसरे जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी साथ ही कहा कि 27 नवंबर (सोमवार) को पूरे प्रदेश भर में बारिश होगी इस दौरान कुछ जिलों में हल्की, तो कुछ जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है

बारिश के बाद गिरेगा तापमान
मोहम्मद दानिश ने कहा कि आज तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है अभी न्यूनतम तापमान जहां 10 से 12 डिग्री सेल्सियस चल रहा है, तो अधिकतम तापमान 25 से 26 के बीच चल रहा है इसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट बारिश के बाद देखने को मिल सकती है

आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

इसके अतिरिक्त बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वहीं आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आसार है इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button