उत्तर प्रदेश

इस जिले में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

पीलीभीत में विनियमित क्षेत्र से बाहर धड़ल्ले से विकसित हो रही गैरकानूनी कॉलोनियों का मुद्दा सामने आने के बाद प्रशासन ने अब कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है. जांच पड़ताल के बाद गैरकानूनी कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है. प्रशासन की टीम ने रविवार को न्यूरिया क्षेत्र में गैरकानूनी कॉलोनियों के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया. इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप है.

Download 43 10

WhatsApp Group Join Now

दो दिन पहले मीडिया ने गैरकानूनी कॉलोनियों को लेकर समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. कई कॉलोनियों के लिए जिला पंचायत से कोई नक्शा पास नहीं कराया गया था. जिला पंचायत की ओर से 25 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया गया था. मुद्दा सामने आने के बाद रविवार से प्रशासन ने इन कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई प्रारम्भ की.

Back to top button