उत्तर प्रदेश

दीवानी कचहरी के बाहर रोड जाम कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता

गाजियाबाद में जिला न्यायधीश की न्यायालय में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना से अधिवक्ताओं में रोष है. इसके विरोध में 29 अक्तूबर को अधिवक्ताओं ने दीवानी कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया. वकीलों ने सड़क जाम कर आधे घंटे तक नारेबाजी की.

Untitled 1161

WhatsApp Group Join Now

 

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए न्यायालय परिसर से दीवानी कोर्ट के बाहर अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर पहुंचे. यहां सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए. जाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए. उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले गुनेहगार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. ऑफिसरों ने अधिवक्ताओं को काफी समझाया तब उन्होंने जाम खोला.

 

 

 

अध्यक्ष ठा दिनेश सिंह, महासचिव विनोद रावत, प्रतीक चौधरी, अनूप कौशिक, संतोष कुमार वशिष्ठ, देवेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, रवि शर्मा, योगेश सारस्वत, उमेश पाठक आदि ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तुरन्त लागू करने की मांग की. प्रस्ताव रखा कि जब तक पीडि़त अधिवक्ताओं को इन्साफ नहीं मिलता है, पूरे यूपी में कलम बंद स्ट्राइक रखी जाए.

Back to top button