उत्तर प्रदेश

स्मॉग की खतरनाक चादर में लिपटा हुआ है आगरा

दिल्ली एनसीआर की तरह ही आगरा की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है. लगातार दूसरे दिन भी आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 228 पहुंच गया. ऐसी हवा में सांस लेना बच्चों, बुजुर्गों के साथ सांस मरीजों और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए बहुत घातक है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने राय जारी की है कि घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं.

Images 2024 11 20t143212. 973

WhatsApp Group Join Now

मंगलवार को शहर में सीपीसीबी-यूपीपीसीबी के 6 स्थान लगे ऑटोमेटिक स्टेशनों में से पांच पर एक्यूआई 200 के पार ही बना रहा. संजय प्लेस स्टेशन लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा. यहां इंटरनेट कनेक्शन में परेशानी का हवाला दिया जा रहा है. यही वह स्टेशन है, जिस पर पानी का छिड़काव कर प्रदूषण के आंकड़ों से छेड़छाड़ के मुद्दे का खुलासा किया गया था.

Back to top button