उत्तर प्रदेश

गर्मी के तेवर तल्ख, लू-आंधी को लेकर जारी किया गया अलर्ट

यूपी में सोमवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख रहे. पश्चिमी यूपी के जिले अधिक गर्म रहे. 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सर्वाधिक गर्म रहा. बुंदेलखंड में भी झुलसाने वाली गर्मी रही. झांसी में तापमान 46.1 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. इसके साथ ही गोरखपुर के आसपास क्षेत्रों में बौछारें भी पड़ी हैं. मौसम विभाग ने 24 मई तक लू, आंधी, कहीं-कहीं बारिश और सर्वाधिक गर्म रात को लेकर चेतावनी जारी की है.
WhatsApp Group Join Now

Newsexpress24. Com up download 2024 05 21t122140. 321

कुछ क्षेत्रों में पारा 40 से नीचे आया. बस्ती में तापमान 39, बहराइच में 39.8, लखीमपुर खीरी में 39.4 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अतिरिक्त लखनऊ में दिन का तापमान 41.2 डिग्री रहा, जबकि रात का पारा चढ़ा और 29.9 डिग्री पहुंच गया. रात के पारे में कई शहरों में बढ़ोतरी हुई. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री या इससे ऊपर पहुंचा. हरदोई में 30, कानपुर में 30.9, लखीमपुर खीरी 30,

 

 

40 की रफ्तार  से आएगी आंधी

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पुरवा हवा चलने के कारण कुछ इलाकों में पारा कम हुआ है. पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. 40 किमी तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं.

दिल्ली में पारा 47 डिग्री पार 

 

देश की राजधानी में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री के पार चढ़ा. दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया. मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रहा.

शहर तापमान
आगरा 46.6
झांसी 46.1
हमीरपुर 45.2
प्रयागराज 44.2
इटावा 44.0
कानपुर 43.8
अलीगढ़ 43.2
अयोध्या 43.0 (डिग्री सेल्सियस में)

Back to top button