डॉक्टर रजनीश दुबे द्वारा सभी जिलाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित
जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय को राजस्व परिषद के चेयरमैन सम्मानित करेंगे. मंगलवार को इसकी घोषणा हुई है. जल्द ही डीएम को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा.शासन ने सभी जिलाधिकारी को ई-घरौनी, खतौनी की सुविधा को बेहतर तथा जनपद की सभी अस्थाई गौशाला को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे. जिस पर प्रदेश के जालौन सहित के 7 जिलों के जिलाधिकारी ने तय समय सीमा के अंदर बेहतर किया. जिसको लेकर यूपी गवर्नमेंट के राजस्व परिषद के चेयरमैन चिकित्सक रजनीश दुबे द्वारा सभी जिलाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा. जिसके लिए मंगलवार को इसकी घोषणा की गई. जल्द ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा.

अस्थाई गौशाला को बेहतर बनाने का काम
बता दें कि शासन ने प्रदेश के 75 जिलों के जिलाधिकारी को ई-घरौनी, खतौनी को सुविधा मुताबिक करने तथा अस्थाई गौशाला को बेहतर बनाने का काम दिया था. साथ ही उन्हें एक समय सीमा भी दी थी. जिसको लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी द्वारा काम कराया जा रहा था.
खतौनी और घरौनी लोगों को सुविधा मुताबिक मिलने लगी
जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय सहित प्रदेश के 7 जनपदों के जिलाधिकारी द्वारा ई घरोनी, खतौनी, अस्थाई गौशाला को बेहतर किया गया, घरौनी और खतौनी को सौ-फीसदी बनाने का काम पूरा हो गया. साथ ही लोगों को खतौनी और घरौनी सुविधा मुताबिक मिलने लगी है.
जालौन डीएम ने जनपद में बनी अस्थाई गौशालाओं को बेहतर बनाया गया. उसमें गोवंशों को भूसे पानी तथा उनके छायादार जगह को बनाया गया. इसके अतिरिक्त गौशाला में सीसीटीवी लगाए गए. जिससे इन गोवंशों को ठीक से नज़र रखी जा सके. उनके द्वारा किए गए बेहतर काम के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष चिकित्सक रजनीश दुबे द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के साथ सहारनपुर, रामपुर, सुल्तानपुर आगरा, मिर्जापुर और उन्नाव के डीएम को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा.

