मिर्जापुर में अमृत फार्मेसी जल्द होगी शुरू

कैंसर और सर्जरी की दवाएं मिलेंगी सस्ती
मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज के अधीन आने के बाद मंडलीय हॉस्पिटल में रोगियों की संख्या बढ़ी है। रोगी कैंसर के साथ ही सर्जरी की दवाएं बहुत महंगे दामों पर खरीदते हैं। इससे उनके जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता था। कई रोगी तो दवा महंगा होने की वजह से उपचार को बीच में ही छोड़ देते हैं। मेडिकल कॉलेज की ओर से पहल के बाद शासन ने अमृत फार्मेसी के लिए फर्म का चयन किया है। शासन द्वारा अधिकृत फर्म एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड अमृत फार्मेसी संचालित करेगी। जल्द ही अमृत फार्मेसी का संचालन प्रारम्भ हो जाएगा और गरीबों के जेब पर भार कम होगा।
गरीबों के उपचार का सपना होगा साकार
मिर्जापुर मंडलीय हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सुनील सिंह ने कहा कि अमृत फार्मेसी स्थापित करने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। जल्द ही संचालन प्रारम्भ हो जाएगा। इससे पहले बीएचयू सहित अन्य हायर सेंटर में यह सुविधा रोगियों के लिए मौजूद है। मंडलीय हॉस्पिटल में संचालन प्रारम्भ होने के बाद कैंसर, सर्जरी और हार्ट की दवा बहुत कम दामों पर मिल सकेगी। गरीबों के उपचार का सपना साकार होगा।

