सुल्तानपुर के हलियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की हुई मौत
सुल्तानपुर के हलियापुर थानाक्षेत्र के गांव कापां में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मृत्यु हो गई. कहा जा रहा है कि सोखता के बने गड्ढे के ढक्कन के पास वो घायल हालत में पाया गया. एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मृत्यु हुई है. पुलिस श
हलियापुर के कांपा की घटना
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात हलियापुर थानाक्षेत्र के कांपा निवासी मृतक बदलू (65) पुत्र सुकई रैदास और उनके चचेरे भाई बुद्धिराम (75) पुत्र घिराऊ रैदास ने साथ में शराब का सेवन किया. परिवार वालों के मुताबिक सुबह नशे में धुत्त बदलू सोखता के बने गड्ढे के ढक्कन पर घायल हालत में पाया गया.
मृतक की मझली बहू ने कहा कि मृतक के चचेरे भाई बुद्धिराम के परिवार में कोई नहीं है. उन्होंने अपने हिस्से की जमीन बदलू को लिख दी थी बदलू उन्हीं के साथ रहता था. रविवार रात में दोनों ने शराब का सेवन किया था. तथा सोमवार सुबह जब हम लोग बाथरूम होकर लगभग वापस आए तो मृतक घायल हालत में सोखता के गड्ढे पर पड़े थे.
फोन कर बुलाया गया एंबुलेंस
तत्काल एम्बुलेंस को दूरभाष द्वारा सूचना देकर बुलाया गया. मगर जब एम्बुलेंस पहुंची तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. संभावना यह जतायी जा रही है कि रात में अति नशे में होने के कारण सोखता के गड्ढे पर पैर फिसलने से गिरकर वो गंभीर घायल हो गया. जब परिवार वालों को जानकारी हुई जब तक एम्बुलेंस बुलाई गई तब तक मौत हो चुकी थी. सूचना पर हलियापुर पुलिस ने पहुंचकर विधिक कार्यवाही करते हुए मृतशरीर को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
परिवार की ओर से नहीं मिली तहरीर
मृतक बदलू के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं सबकी विवाह हो चुकी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है मृतशरीर का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जायेगी.

