इतने केंद्रों पर हुई समीक्षा-सहायक अधिकारी की परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में 11 फरवरी को अलीगढ़ शहर के 46 परीक्षा केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की ( प्रारंभिक) परीक्षा हुई. करीब 41,756 परीक्षार्थियों में से 24,858 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. 16, 918 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने कहा कि दो पालियों में मजिस्ट्रेट और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई. प्रथम पाली में सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे से 03: 30 बजे तक परीक्षा हुई. उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में 20,888 में से 59.78 प्रतिशत यानि 12,488 ने परीक्षा दी और 8400 ने परीक्षा छोड़ दी. इसी तरह द्वितीय पाली में 20,888 परीक्षार्थियों में से 59.22 प्रतिशत यानि 12, 370 ने परीक्षा दी. 8518 परीक्षा से गैर हाजिर रहे.
परीक्षा के चलते शहर में लगा जाम
परीक्षा के चलते शहर में जाम के हालात बने रहे. गाड़ी रेंग-रेंगकर गुजरे. परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही. परीक्षार्थी गंतव्य को जाने के लिए वाहनों की तलाश करते नजर आए. सबसे अधिक हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, मथुरा रूट पर यात्रियों की भीड़ रही.

