उत्तर प्रदेश

अयोध्या स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से देहरादून-अयोध्या के बीच शुरू होने की उम्मीद

22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अयोध्या आवागमन की परेशानी नहीं होगी बरेली होते हुए अयोध्या के लिए उत्तर रेलवे की पांच जोड़ी ट्रेनों के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है पहली अयोध्या स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से देहरादून-अयोध्या के बीच प्रारम्भ होने की आशा है

Newsexpress24. Com ram mandir ram mandir good news for devotees planning to go to ayodhya railways wi

WhatsApp Group Join Now

राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे राष्ट्र के कोने-कोने से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलाएगा हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू की जाने आने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का बरेली होते हुए अयोध्या के लिए आवागमन होगा

सर्वे लगभग पूरा हो गया है रेलवे अब समयसारिणी बनाने का काम कर रहा है उत्तर रेलवे की देहरादून-अयोध्या स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से प्रारम्भ होने की आशा है यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी

कुछ ट्रेनों को अलीगढ़-चंदौसी-बरेली-सीतापुर और कुछ को शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए चलाया लाएगा जनवरी के दूसरे हफ्ते में अयोध्या स्पेशल सभी पांच जोड़ी ट्रेनों की समयसारिणी जारी होने की आशा है इधर, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल भी गुजरात, राजस्थान की ओर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विचार कर रहा है

Back to top button