उत्तर प्रदेश

बीएड वालों के पास काशी हिंदू विश्वविद्यालय में टीचर बनने का मौका, निकली भर्ती

काशी हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकली है इसके लिए पहले आवेदन की आखिरी तिथि 12 जुलाई निर्धारित थी लेकिन अब इसे 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है यदि आप भी टीचर बनने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अच्छा मौका है इस भर्ती के लिए औनलाइन आवेदन बीएचयू की वेबसाइट पर जाकर करना है सबमिट किए गए आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट 24 जुलाई है

Download 51 4

WhatsApp Group Join Now

बीएचयू टीचर भर्ती के लिए योग्यता

बीएचयू में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पद के मुताबिक डीएलएड/ बीएलएड/ स्पेशल एजुकेशन/ बीएड आदि किया होना चाहिए साथ ही सीटीईटी भी पास होना महत्वपूर्ण है उम्र सीमा की बात करें तो यह अधिकतम 30-35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए उम्र की गणना 12 जुलाई 2024 से की जाएगी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें

बीएचयू में शिक्षकों की वैकेंसी और सैलरी

पद नाम  वैकेंसी  सैलरी 
प्रिंसिपल 03 78,800/- (78,800-2,09,200) रुपये
पीजीटी 09 47600/- (47600–1,51,100) रुपये
टीजीटी 29 44,900/- (44,900-1,42,400) रुपये
प्राइमरी टीचर 07 35400/- (35400-1,12,400) रुपये

किन विषयों के लिए होगी शिक्षकों की भर्ती?

टीजीटी शिक्षकों की भर्ती हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, उर्दू, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गृह विज्ञान, व्याकरण, ज्योतिष, वेद, संगीत, साहित्य, दर्शन, फिजिकल एजुकेशन और एग्रीकल्चर विषयों के लिए होगी जबकि, पीजीटी शिक्षकों की भर्ती हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, इतिहास, दर्शन, फिजिकल एजुकेशन और फिजिक्स विषयों के लिए होगी

आवेदन शुल्क

ग्रुप ए कैटेगरी के पदों के लिए अनारक्षित, EWS और ओबीसी आवेदकों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क चुकाना होगा जबकि ग्रुप बी कैटेगरी के पदों के लिए इन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा एससी/एसटी, दिव्यांग और स्त्री उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है

Back to top button