उत्तर प्रदेश

बाराबंकी : सुप्रसिद्ध पौराणिक महादेवा महोत्सव का इस दिन से हो रहा है आगाज

बाराबंकी : सुप्रसिद्ध पौराणिक महादेवा महोत्सव का आनें वाले 11 दिसंबर से आगाज हो रहा है जिसको लेकर के महादेव परिसर में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है क्योंकि इस बार महादेवा महोत्सव में मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे इसके साथ ही महोत्सव में रोजाना भिन्न-भिन्न कार्यक्रम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे जिलाधिकारी के द्वारा महादेवा महोत्सव का शुरुआत किया जाएगा महोत्सव को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी अब तेज कर दी है

Newsexpress24. Com 11 download 2023 12 05t192337. 322

WhatsApp Group Join Now

बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर में आनें वाले 11 दिसंबर से पारंपरिक रूप से लगने वाला अगहनी मेंला जिसे महादेवा महोत्सव के नाम से जाना जाता है उसकी भव्य रूप से आरंभ होगी इस बार महादेवा महोत्सव में पद्मश्री मालिनी अवस्थी और लोकप्रिय भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे महादेवा महोत्सव में मालिनी अवस्थी और अनूप जलोटा आकर्षण का केंद्र रहेंगे उसके साथ ही महादेवा महोत्सव में पशु बाजार, खेल प्रतियोगिताएं और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है

मेला परिसर में होगा महादेवा महोत्सव का भव्य आयोजन
महादेवा महोत्सव की धूम पूरे प्रदेश ही नहीं राष्ट्र भर में रहती है दूर-दूर से लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं प्रशासन के द्वारा महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता रहा है जिसको लेकर के बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने महादेवा ऑडिटोरियम में एक बैठक की है जिसमें ऑफिसरों और कर्मचारियों को महादेवा महोत्सव को लेकर के जरूरी गाइड लाइन दिए हैं और साथ ही महादेवा महोत्सव की तैयारी को और तेज करने के निर्देश दिए हैं महादेवा महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम महादेवा ऑडिटोरियम में संपन्न होंगे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रबंध चाक-चौबंद रखी जाएगी

Back to top button