सावन माह में बरेली पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान किया जारी
22 जुलाई से 19 अगस्त तक तक सावन माह में बरेली पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. सावन माह के हर सोमवार को भिन्न भिन्न प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के अवसर पर कांवड़ियों की संख्या अधिक रहती है.
भारी वाहनों का यह रहेगा रूट
- झुमका तिराहा से मिनी बाईपास की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा. परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन टयूलिया अंंडर पास से आवागमन कर सकेगें.
- लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ -दातागंज बदायूं रोड, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुये दिल्ली की तरफ जा सकेगें.
- बरेली से मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुये मिलक – शाहबाद -चन्दौसी अनूप शहर /नरौरा अलीगढ़ / आगरा होकर जा सकेगें.
- बरेली से लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास, फरीदपुर शाहजहांपुर होते हुये जायेगें. शाहजहांपुर में कावंडियों की संख्या अधिक होने पर बरेली से बड़ा बाइपास भुता- बीसलपुर होते हुये आगे जा सकेगें.
- महानगर बरेली में इन्वर्टिस तिराहा, बीसलपुर रोड, विलयधाम, विल्वा पुल से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
रोडवेज बसों एवं छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन
22 जुलाई से 19 अगस्त तक श्रावण मास में सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के अवसर पर कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद बरेली में प्रत्येक रविवार की सुबह 6 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रोडवेज बसों एवं छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा.
- पुराना बस अड्डा से सभी रोडवेज बसें हल्के वाहन पटेल चौक, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान; मालियों की पुलिया सेटेलाइट होकर जा सकेंगी.
- दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसे और हल्के वाहन सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास, झुमका तिराहा होते हुये रामपुर की ओर जा सकेंगी.
- लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुये शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगी.
- बरेली से आगरा -मथुरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन सेटेलाइट, इन्वर्टिस, बड़ा बाईपास, झुमका तिराहा, मिलक शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुये आ -जा सकेगें.
- बरेली से बदांयू जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा पुल पार कर, अखा मोड़, अलीगंज, आवंला, कुवंर गांव होकर आ जा सकेगें.
बरेली में सोमवार से दो दिन पहले कांवड़
श्रावन माह में प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक और श्रावण शिवरात्रि, नागपंचमी आदि प्रमुख त्यौहारो के दौरान शिव मन्दिरों में जलाभिषेक के लिस सोमवार पर्व से 2 दिन पूर्व से ही हाइवे में गंगा घाटों की तरफ कावंडियों का जाना शुरू हो जाता है. गंगा जी में स्नान कर कावडियें जलाभिषेक के लिये शिव मंदिरों की तरफ बढ़ते हैं. बरेली में कावंड यात्रा के प्रमुख मार्ग यह हैं.
- कछला घाट (बदांयू)- बरेली-बदांयू मार्ग पूरी तरह कावंड यात्रा के लिये समर्पित रहता है. रोडवेज बसें और हल्के वाहन और अति जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को निर्धारित डायवर्जन से धीरे-धीरे निकालने की प्रबंध रहेगी. पीलीभीत जनपद के कावंडियें महानगर से विलयधाम होते हुये आगे प्रस्थान करते हैं.
- ब्रजघाट(गढ़ मुक्तेश्वर-हापुड)- रामपुर से झुमका -बडा बाईपास – शाहजहांपुर तक के मार्गों में एक लेन कावंड यात्रा के लिये समर्पित रहती हैं. रोडवेज बसें हल्के वाहन अति जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को निर्धारित डायवर्जन से धीरे-धीरे निकालने की प्रबंध रहेगी.
- हरिद्वार से रुद्रपुर- बहेड़ी होकर विल्वा पुल से जनपद में विभिन्न शिव मन्दिरों में जलाभिषेक करते हैं. विल्वा पुल -विलयधाम से कावडियें जनपद पीलीभीत-बीसलपुर -खीरी (गोला गोकर्णनाथ) शाहजहांपुर के लिये निर्धारित रुट पर आगे बढ़ते हैं.
- महानगर बरेली में रामगंगा तिराहे से चौपला तक -चौपला से किला तक -चौपला से पटेल चौक तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहता है.
- झुमका तिराहे से महानगर तक का मार्ग कांवड़ यात्रा के लिये समर्पित रहता है. हल्के वाहन अति जरूरी सेवाओं वाले वाहन धीरे-धीरे निकालने की प्रबंध रहेगी.

