उत्तर प्रदेश

लखीमपुर गोलीकांड के मामले में सामने आई बड़ी अपडेट

कस्ता से बीजेपी विधायक सौरभ सिंह सोनू पर जानलेवा हमले के मुद्दे में लखीमपुर खीरी जिले के सभी विधायक लामबंद हो गए हैं. उन्होंने पुलिस अफसरों के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है. जिले के आठों विधायकों ने शनिवार को सुबह लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया. 

Images 27 1

WhatsApp Group Join Now

सीएम योगी से मुलाकात करने वालों में खीरी सदर के विधायक योगेश वर्मा, निघासन के विधायक शशांक वर्मा, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू त्यागी, कस्ता के विधायक श्री सौरभ सिंह ‘सोनू’, गोला गोकर्णनाथ के विधायक अमन गिरी, धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी शामिल रहे.

एक दिन पहले गृह सचिव से की मुलाकात 

विधायक सौरभ सिंह पर हमले से नाराज बीजेपी के सभी विधायकों और जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को गृह सचिव से मुलाकात कर पुलिस की कार्यशैली की कम्पलेन की थी. जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और पूर्व सांसद जुगुल किशोर के नेतृत्व में विधायक पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे. हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. सीएम की अनुपस्थित में गृह सचिव संजय प्रसाद से मिलकर पूरी घटना बताई.

Back to top button