उत्तर प्रदेश

हापुड़ में भी हो गया ब्लैक आउट का ऐलान, जानें कब होगा एयर रेड मॉकड्रिल का आयोजन…

हापुड़ जिला प्रशासन द्वारा संभावित हवाई हमले या आपदा के दृष्टिगत 7 मई को शाम 7:00 बजे से रात्रि 7:50 बजे तक ब्लैकआउट और एयर रेड मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा. यह अभ्यास राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय निर्देशों के अनुसार आमजन को आपात स्थिति से निपटने की तैयारी हेतु किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने इस दौरान जनता से सतर्कता बरतने और पूर्ण योगदान की अपील की है.

F49f22e99a680edcf3bca2a0d68b6a521746456961721708 original

WhatsApp Group Join Now

अलग-अलग तहसील में भिन्न-भिन्न समय

DM अभिषेक पांडेय ने कहा कि यह मॉकड्रिल तीन तहसीलों में भिन्न-भिन्न समय पर होगी. हापुड़ में शाम 7:00 से 7:20, गढ़मुक्तेश्वर में 7:15 से 7:35 और धौलाना में 7:30 से 7:50 बजे तक. इस दौरान सभी घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों की सभी लाइट्स, इनवर्टर, टॉर्च आदि पूरी तरह बंद रखने के निर्देश हैं. जिससे बाहर किसी प्रकार का प्रकाश न दिखे.

ब्लैकआउट के दौरान महत्वपूर्ण सावधानियां

  • एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित जगह पर जाएं.
  • खिड़कियों पर काले मोटे पर्दे लगाएं और शीशों से दूर रहें.
  • घबराएं नहीं, परिवार को सतर्क करें और बच्चों को समझाएं.
  • मोबाइल और रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुनें.
  • प्राथमिक चिकित्सा किट, सूखा भोजन, पानी, महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स और टॉर्च साथ रखें.
  • संदिग्ध वस्तु या बम दिखे तो उसे छुएं नहीं, तुरंत पुलिस को सूचित करें.
  • वाहन सड़क किनारे खड़ा कर उसकी लाइट बंद करें.
  • ट्रैफिक नियमों और आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करें.

टोल फ्री नंबर जारी

DM अभिषेक पांडेय ने कहा कि हमले की आरंभ का संकेत ऊंची-नीची आवाज में 2 मिनट का सायरन होगा और खतरा टलने की सूचना एक ही स्वर में बजते 2 मिनट के सायरन से दी जाएगी. अंत में प्रशासन ने जनता से अपील की कि यह अभ्यास उनकी सुरक्षा हेतु है, इसे गंभीरता से लें और पूर्ण योगदान करें. किसी भी आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम नंबर 0122-2304834/35 पर संपर्क किया जा सकता है.

Back to top button