उत्तर प्रदेश

आईआरसीटीसी की ओर से अगले तीन दिनों तक टिकट बुकिंग पर बंपर छूट

 अगर आप आनें वाले त्योहारी सीजन में छुट्टियां मनाने के लिए कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी की ओर से अगले तीन दिनों (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) तक टिकट बुकिंग पर बंपर छूट दी जा रही है यहां से टिकट को बुक करके आप अपने और अपने परिवार के साथ छुट्टियों का मजा अपनी मनपसंद स्थान पर घूम कर ले सकते हैं

दरअसल, आईआरसीटीसी 27 सितंबर को अपना 24वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, जो विश्व पर्यटन दिवस के साथ भी पड़ रहा है इसी के अनुसार आईआरसीटीसी की ओर से लोगों को हवाई टिकट बुक करने के लिए एक बंपर ऑफर दिया जा रहा हैNewsexpress24. Com irctc download 2023 09 25t095240. 891

WhatsApp Group Join Now

तीन दिन तक ही है ऑफर
इसके अनुसार आईआरसीटीसी 25 से 27 सितंबर तक अपनी वेबसाइट पर अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ान टिकट बुक करने वाले ग्राहकों से कोई सुविधा शुल्क नहीं लेगा ग्राहक आईआरसीटीसी के एयर टिकटिंग पोर्टल के साथ-साथ आईआरसीटीसी एयर मोबाइल एप के माध्यम से अपने टिकट बुक करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

ऐसे करें बुकिंग
मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि शून्य सुविधा शुल्क के साथ आईआरसीटीसी ने इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के कार्ड से लेनदेन पर हवाई टिकट पर 2000 रुपये तक की छूट के साथ अन्य ऑफर भी लॉन्च किए हैं अक्टूबर से त्योहारी सीज़न प्रारम्भ होने के साथ ग्राहक अब अपनी नियोजित छुट्टियों और नए वर्ष के लिए हवाई टिकट बुक करके आईआरसीटीसी के इन विशेष प्रस्तावों का फायदा उठा सकते हैं, जो 100 दिन के अंदर है

कंपनी के पास हवाई टिकटों की बुकिंग के लिए एक समर्पित IATA प्रमाणित वेबसाइट http://www.air.irctc.co.in है और यह ग्राहकों को बहुत प्रतिस्पर्धी कीमतों पर अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ान टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करती है

Back to top button