उत्तर प्रदेश

यूपी में छेदी लाल के शेक के पीछे पागल हैं लोग, पीने के लिए कई जिलों से आते हैं…

लखनऊ : छेदीलाल का शेक पूरे लखनऊ में मशहूर है छेदीलाल के शेक की यह दुकान लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित है यहां पर दोपहर से ही शेक पीने वाले प्रेमियों का मेला लग जाता है यहां का शेक ऐसा है, जो भी एक बार यहां का शेक पी लेता है, वह दोबारा यहीं का शेक पीने जरूर आता है छेदीलाल के यहां गर्मी के साथ ठंडी में भी शेक पीने वालों का तांता लगा रहता है छेदीलाल पिछले कई दशकों से लखनऊ के लोगों को उनकी पसंद का शेक पिला रहे हैं छेदीलाल का शेख एकदम शुद्ध और ताज होता है यही कारण है कि लोग एक बार यहां से  शेक पीने के बाद इसके दीवाने हो जाते हैं इस जूस को पीने के लिए कई जिलों से लोग आते हैं

Images 2025 02 18t125646. 206

WhatsApp Group Join Now

कई तरह के फ्लेवर्स में शेक हैं मौजूद 

हजरतगंज के छेदीलाल के यहां शेक की कंपनी है यहां पर कई ढंग के जूस और शेक मिलते हैं यहां का सेक ऐसा कि जो आपको पूरे लखनऊ में और कहीं नहीं मिल सकता है छेदीलाल का शेक कई फ्लेवर्स में आता है ग्राहक जिस फ्लेवर की डिमांड करता है, उसी फ्लेवर का शेक उसको मिलता है इसके साथ ही छेदीलाल के यहां एकदम ताजे फलों का जूस भी मिलता है यहीं हम बात करें गर्मियों की तो छेदीलाल का फालूदा भी बहुत मशहूर है यहां का फालूदा खाने के लिए लोग दूर- दराज से चले आते हैं इनकी दुकान दोपहर 12:00 से लेकर रात 11:00 बजे तक खुली रहती है

क्या कहते हैं शेक पीने के प्रेमी 

छेदीलाल के शेख का जादू लखनऊ के लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है यहां के शेक का खुमार ऐसा कि जिसको एक बार चढ़ता है, दोबारा उतरता नहीं है इसी कड़ी में हम यहां रिजू पांडेय से जब बात करते हैं तो उन्होंने कहा कि वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती हैं और उन्हें यहां का शेक बहुत पसंद है वह अक्सर यहां का शेक पीने के लिए चली आती हैं रिजू अपनी वार्ता में बताती हैं कि उनके साथ उनके दोस्त भी छेदीलाल का शेक बहुत पसंद करते हैं

Back to top button