उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्मी के बीच बादलों का डेरा, इस सप्ताह 36 जिलों में हो सकती है बारिश

लखनऊ यूपी में गर्मी के बीच बादलों ने डेरा डाल दिया है इस हफ्ते प्रदेश के 36 जिलों में बारिश हो सकती है ऐसे में लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिल सकेगी यहां तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे लखनऊ मौसम विभाग ने इसको लेकर ताजा अपडेट दिया है फिलहाल, लोग गर्मी की मार से बेहाल हैं यहां दोपहर को सूरज की तपिश में लोगों का निकलना कठिन हो रहा है

Newsexpress24. Com 3 36 weather of up b2b22b67f7a0011403b7674d9709b367

WhatsApp Group Join Now

यूपी में मौसम बदलने जा रहा है यहां 8 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं यह हवाएं कहीं-कहीं आंधी का रूप भी ले सकती हैं मौसम विभाग ने इस हफ्ते आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है यह कई जिलों में कम या अधिक हो सकती है पूर्वी यूपी में 8 मई, 9 मई और 10 मई को बारिश को होने की आसार जताई गई है

36 जिलों में अलर्ट
यूपी के 36 जिलों में बारिश के येलो अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान लखनऊ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खैरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र समेत अन्य जिलों में बारिश की आसार है

कहां कितना तापमान
राजधानी लखनऊ में रविवार को 3.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हरदोई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया कानपुर में 42 अधिकतम और 20.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके साथ ही अयोध्या में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है

Back to top button