उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने भारी बारिश और बिजली गिरने से हुई मौतों पर किया गहरा शोक व्यक्त

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने से हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आपदाओं में घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा मौजूद कराई गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में भारी बारिश से 6 और बिजली गिरने से 1 की मृत्यु हुई है. इनमें भारी बारिश से जनपद कन्नौज, मथुरा, इटावा, बुलन्दशहर, अमरोहा और गाजियाबाद में 1-1 तथा आकाशीय बिजली से जनपद श्रावस्ती में 1 की मृत्यु हुई.Download 11zon 2024 09 14t095455. 873

WhatsApp Group Join Now

गंगा नदी जनपद बदायूं (कचलाब्रिज) में, केन नदी जनपद बांदा (बांदा) तथा चम्बल नदी धौलपुर में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं. वर्तमान में प्रदेश के 11 जनपदों के 36 गांव, फर्रुखाबाद (11), गोण्डा (01), बलिया (02), लखीमपुर खीरी (05), बाराबंकी (01), जालौन (04), सीतापुर (01), देवरिया (01), बांदा (04), गौतमबुद्धनगर (01) तथा पीलीभीत (05) बाढ़ से प्रभावित हैं.

ये भी पढ़े:UP Rain: मानसून की विदाई में देरी का रिकॉर्ड, इस तारीख तक विदा होने का अनुमान

मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं. बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य हेतु जनपद फर्रुखाबाद में पीएसी की 01 टीमें, जनपद गोण्डा में एसडीआरएफ की 01 एवं पीएसी की 01 टीमें, जनपद लखीमपुर खीरी में एसडीआरएफ की 02, एसडीआरएफ की 01 तथा पीएसी की 01 टीमें, जनपद बाराबंकी में पीएसी की 01 टीमें, जनपद जालौन में एसडीआरएफ की 01 टीमें, जनपद सीतापुर में पीएसी की 01 टीमें, जनपद बांदा में पीएसी की 01 टीमें, जनपद पीलीभीत में एसडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की 01-01 टीमें तैनात की गई हैं.

अब तक बाढ़ से प्रभावित 37 जनपदों के सापेक्ष वर्तमान में 11 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की मौत हुई है. मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की सहायता रकम प्रदान की जा चुकी है. अब तक 30 पशु नुकसान के सापेक्ष 30 प्रभावित लोगों को राहत राशि प्रदान की जा चुकी है. अब तक 3,056 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. इनके सापेक्ष राहत सहायता वितरितकीजाचुकीहै.

 

Back to top button