उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 23 जनवरी से दिल्ली में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

CM Yogi Rally in Delhi Chunav: दिल्ली के चुनावी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एंट्री हो गई है मुख्यमंत्री योगी 23 जनवरी से दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इनकी पहली रैली है बीजेपी ने उनकी 14 रैलियां आयोजित की है जहां वे हुंकार भरते नजर आएंगे महाकुंभ के अपने बिजी शेड्यूल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैल‍ियों पर खासतौर से नजर बनी हुई है मुख्यमंत्री योगी शाहदरा, किराड़ी, द्वारका, बिजवासन, पालम, राजेंद्र नगर और बाकी सीटों पर चुनावी रैली करेंगे

Download 11zon 2025 01 20t124308. 400

WhatsApp Group Join Now

आखिर, दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी की चुनावी रैली की चर्चा हो रही है इनकी रैली गणित की भाषा में समझते हैं इसके लिए हरियाणा और महाराष्ट्र की चुनावी रैली को समझना होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था इनमें नौ सीटों पर बीजेपी ने बहुत बढ़िया जीत हासिल की थी, यानी की सक्सेस दर 64 फीसद से भी ये ऊपर रहा महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने 30 सीटों पर हुंकार भरी थी जिनमें 22 सीटें बीजेपी के नाम रहीं यहां सक्सेस दर करीब 85 फीसद रहा यानी कि उनकी मौजूदगी मतलब जीत की गारंटी बनती दिखाई दी है

योगी मतलब जीत की गारंटी
सीएम योगी की मौजूदगी चुनाव को किस तरह एक नया अलग रंगत देती है इसकी मिसाल महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में साफ दिखी इस चुनाव में उनका नारा, ‘बटेंगे तो कटेंगे’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थी दिल्ली का राजनीतिक रण बीजेपी के लिए खास है क्योंकि बीजेपी दिल्ली विधानसभा में लंबे समय से अपनी पैठ नहीं बना पाई हैऐसे समय में दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की एंट्री बीजेपी के लिए काफी खास हो जाती है

करिश्माई योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम का दिल्ली की राजनीति में बीजेपी की ताकत बनने वाले हैं उनकी एंट्री से विपक्ष की भी टेंशन बढ़ने वाली है क्योंकि पिछले वर्ष महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के आंकड़े मुख्यमंत्री योगी के महत्व को बढ़ा देते हैं महाराष्ट्र में 30 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, जिसमें से 22 सीटों पर महायुति की जीत हुई थी वहीं, हरियाणा में योगी आदित्यनाथ ने 14 सीटों पर खूब प्रचार किया था, जिसमें से बीजेपी को नौ सीटें मिली थीं दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी से बीजेपी ऐसी ही करिश्मा की आशा कर रही है

 

Back to top button