उत्तर प्रदेश

यूपी मे कोहरा बढ़ने के साथ शीत लहर का कहर रहेगा जारी

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब पूरी तरह से देखने के लिए मिल रहा है ठंड अभी और कंपाएगी, क्योंकि लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार जल्द ही यूपी का मौसम करवट लेगा ठंड बढ़ेगी और  कोहरा बढ़ने के साथ ही शीत लहर का कहर भी और बढ़ेगा यही नहीं प्रदेश में एक जिला ऐसा भी है जिसका तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया यानी 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहाNewsexpress24. Com 5 download 11zon 2023 12 12t165409. 544

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का बरेली जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया, यहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, जबकि मेरठ में 6 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज गोरखपुर में 8 डिग्री सेल्सियस और कानपुर शहर में 9 डिग्री सेल्सियस के साथ ही गाजीपुर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है, जोकि सबसे कम है वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी में फिर से मौसम बदलेगा, ठंड और बढ़ेगी जिसके लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए

आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

नोएडा और गाजियाबाद का तापमान

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button