उत्तर प्रदेश

UP के इन 4 जिलों में जल्द प्रारंभ होने वाला है 15 सड़कों का निर्माण कार्य

यातायात प्रबंध और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग ने चार जिलों की 15 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है. चार जिलों में 268 करोड़ से ये सड़कें बनाई जाएंगी. इन सभी की लंबाई कुल 124.36 किलोमीटर होगी. इसमें सबसे अधिक सड़कें जौनपुर में बनेंगी. जौनपुर में पांच सड़कें, चार सड़कें चंदौली और तीन गाजीपुर और तीन सड़कें वाराणसी में बनाई जाएंगी.

91ede930 4d3e 44df 8c85 91bc461b5f6d 1682091797061

WhatsApp Group Join Now

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अभिनेश कुमार ने कहा कि सर्वे करने के बाद सभी की डीपीआर तैयार की जा चुकी है. इसमें 13 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और दो का प्रस्ताव बाद में भेजा जाएगा. मंडल के चार जिलों में कुल 15 सड़कों का निर्माण किया जाएगा.

चंदौली में 59 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें : चकिया विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से एसएच-97 के किमी 39 के भमौरा नाका से मुसाखॉड होते हुए शहाबगंज बाॅर्डर तक 12.30 किमी लंबी सड़क बनेगी. मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में पड़ाव-साहूपुरी करवत होते हुए मन्नापुर-डहिया-रामनगर लंका मैदान तक 12 करोड़ से 11.50 किमी लंबी सड़क बनेगी.

वहीं मुगलसराय क्षेत्र में ही मुगलसराय रेलवे क्राॅसिंग से पंचवटी रामनगर मार्ग का चौड़ीकरण का काम 7.50 किमी का 14 करोड़ की लागत से होगा. सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में नौ करोड़ की लागत से 6.35 किलोमीटर लंबी सड़क कमालपुर एवती बगही महुजी मार्ग बनाया जाएगा.

Back to top button