जर्जर हालत में मिली श्मशान में बने मंदिर के सेवादार लाश

मामला पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बहरुआ का है. कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सपन घोष पुत्र स्वर्गीय खगन घोष गांव के श्मशान घाट में स्थित मंदिर में रहकर सेवादारी का कार्य करता था. वह अपनी मां प्रताशी घोष के साथ रहता था. गुरुवार रात साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद सपन मंदिर के बाहरी हिस्से में सो गया जबकि उसकी मां झोपड़ी में सो गई. रात साढ़े 12 बजे उसकी मां प्रताशी ने अपने बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनी. जब वह मौके पर पहुंची तो उसका बेटा खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. इस पर उन्होंने शोर मचा दिया. शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए.
घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक के गर्दन, गले, कंधे पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान है. उसकी गर्दन का आधा हिस्सा कट गया है. पुलिस ने मृतशरीर का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अभी तक मर्डर की वजह साफ नहीं हो सकी है. परिजनों ने किसी पर कोई संदेह भी नहीं जताया है. केस दर्ज कर मुद्दे की जांच की जा रही है.

