उत्तर प्रदेश

नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला

 आगरा में राम बारात और जनकपुरी के चलते आगरा प्रशासन ने 11 और 12 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जनकपुरी महोत्सव के चलते जिले के नर्सरी से 12वीं तक के सभी राजकीय ,परिषदीय मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद करने का आदेश दिया हैआदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगीNewsexpress24. Com 12 11 12 dm download 2023 10 11t140153. 699

WhatsApp Group Join Now

इस बार आगरा के संजय प्लेस में जनकपुरी सजाई गई है पूरे संजय प्लेस को रंग बिरंगी लाइटिंग के जरिए दुल्हन की तरह सजाया गया है हर रास्ते पर बड़े-बड़े गेट और झांकियां बनाई गई है लोगों ने भी अपने घरों पर सजावट की है जनकपुरी का मुख्य आयोजन 11 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा | आगरा में ऐतिहासिक राम बारात निकाली गयी प्रभु श्री राम मां जानकी का वरण करने के लिए संजय प्लेस स्थित जनक महल पहुंचेंगे चार दिनों तक महोत्सव चलेगा इस दरमियान खूब लोगों की भीड़ रहेगीपुलिस ने डायवर्सन भी किया है

संजय प्लेस में रूट डायवर्जन
शहर में मंगलवार को राम बारात निकल गई चार दिन जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा इसी को देखते हुए आगरा प्रशासन में यातायात प्रबंध में परिवर्तन किया है11 से 14 अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव के दौरान रात 11:00 बजे से शहर में खुलने वाली भारी वाहनों की नो एंट्री नहीं खुलेगी ये कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रत्येक दिन रात 2:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नो एंट्री खोली जाएगी

आयकर भवन में पार्किंग स्थल
जनक महोत्सव के दौरान चार दिनों तक आगरा के संजय प्लेस में सभी प्रवेश द्वारों से सुबह 5:00 से रात 11:00 तक सभी प्रकार के गाड़ी जिसमें दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया शामिल है पूरी ढंग से प्रतिबंधित रहेंगेVIP VVIP पास धारकों के लिए होटल पीएल पैलेस से आहार रेस्टोरेंट के पास इनकम टैक्स भवन में पार्किंग स्थल बनाया गया है

इन जगहों पर रहेगी पार्किंग
जनकपुरी महोत्सव देखने आने वाले लोगों के लिए दोपहिया ,चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग इनकम टैक्स भवन, सेंट पॉल विद्यालय ,आगरा नगर निगम और सूरसदन, संजय टॉकीज ,जीएसटी कार्यालय परिसर, सेंट पीटर्स कॉलेज में पार्किंग की प्रबंध की गई है

Back to top button