उत्तर प्रदेश

यूपी में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान, जानें आज के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम पल-पल बदल रहा है रविवार को जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई तो वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रविवार के दिन प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहा यानी न्यूनतम तापमान लगातार 11 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रिकॉर्ड किया गया

Newsexpress24. Com 65752199bdd0d photo kisan tak 102528534 16x9 11zon

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि सोमवार को प्रदेश भर में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिनका असर नजर आएगा हालांकि दोपहर बाद मामूली धूप से लोगों को राहत मिलेगी साथ ही उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है

धूप देगी सर्दी से राहत

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि इस वर्ष गर्मी के मौसम में मामूली धूप खिल रही है जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभी तक ऐसा दिन नहीं देखा गया जिस दिन धूप न निकली हो अभी बचे हुए दिसंबर के दिनों में भी मामूली धूप रहने का पूर्वानुमान है, हालांकि बीच में मौसम बदलने का भी पूर्वानुमान है यानी नए वर्ष पर मौसम बदला हुआ प्रदेश में नजर आएगा

आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button