शिव के भक्तों ने लखनऊ के रूमी गेट पर बांधा समां, डाक कावड़ियों ने खास बनाया माहौल
लखनऊ के रूमी गेट पर बारिश के बीच डाक कावड़ियों ने हर हर महादेव का उद्घोष किया. इस दौरान कावड़ियों ने बोला कि पहलगाम हमले के आतंकियों को सावन के पवित्र महीने में ऑपरेशन महादेव चलाकर मारा गया. इसलिए अपने शहर में ही डाक कांवड़ लेकर निकले हैं.

हर हर महादेव का लगाया जयकारा
साकेत नाथ शुक्ला ने बोला कि हर बार की तरह इस बार भी हम लोगों ने कृष्णानगर से डाक कावड़ निकाली है. हर-हर महादेव का जयकारे लगाते हुए हम लोग कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ से मनकामेश्वर मंदिर तक गए. वहां भगवान को जल चढ़ाया है. पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्टों को मारा था. उन्हें ऑपरेशन महादेव चलाकर मारा गया है. हम सनातनी एकजुट है, जो भी राष्ट्र के विरुद्ध होगा, उसका यही हश्र होगा. हमारा डाक कांवड़ निकालने का प्रयोजन है कि हम सनातनी एक हों. हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहें ईश्वर के प्रति श्रद्धा अर्पित करते रहे. सीएम योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर ऐसे ही कृपा बनाए रखें.
शहर की पहली डाक कांवड़ निकाली
शीतल तिवारी ने बोला कि हम अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अपने आगे आने वाले पीढ़ियों को बताने के लिए उन्हें यह सिखा रहे हैं. ताकि बच्चे अपनी संस्कृति को जाने और उसे आगे बढ़ाने का काम करें. पहलगाम में मारी गई टूरिस्ट को श्रद्धांजलि भी दी गई. नीलम शर्मा ने बोला कि कृष्णा नगर से हम लोग डाक कावड़ लेकर निकले हैं. यह जल हम मनकामेश्वर मंदिर में चढ़ा रहे हैं.
अजीत कुमार शर्मा ने बोला कि हमारा प्रयोजन मनकामेश्वर मंदिर में जल चढ़कर वापसी जा रहे थे. इस दौरान रूमी गेट पर इकट्ठा होकर हर-हर महादेव, बम भोले और जय शिव का उद्घोष किया. उन्होंने बोला कि शहर की पहली डाक कावड़ हम लोगों ने निकाली है. जब हरिद्वार में दर्शन करने गए थे तो वहीं पर यह विचार आया कि अपने शहर में हम लोग डाक कावड़ निकालें. तब से यह आरंभ हुई है यह चौथी बार है जो हम लोग अपने शहर में डाक पावर निकल रहे हैं.

