उत्तर प्रदेश
यूपी में गाय के गोबर से तैयार किया जायेगा पूजा का सामान : धर्मपाल सिंह
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बोला कि उत्तर प्रदेश में गाय के गोबर से पूजा के सामानों के साथ ही घरेलू साज-सज्जा के सामान तैयार किए जाएंगे. इस दौरान इफको में पांच हजार गोवंशों वाले गो-आश्रय स्थल के निर्माण पर भी चर्चा की गई. इफको प्लांट में उन्होंने निराश्रित गोवंश संरक्षण के संबंध में यह घोषणा की.


