उन्नाव में सिपाही भर्ती प्रक्रिया में 1610 अभ्यर्थियों का दस्तावेज किया जायेगा सत्यापन
उन्नाव में सिपाही भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स सत्यापन (डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन) का आज चौथा दिन है. यह जरूरी प्रक्रिया पुलिस लाइन में आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम न्यायिक सफीपुर एसएन सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) माया रॉय क

भर्ती प्रक्रिया के अनुसार जिले के कुल 1610 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट्स सत्यापन किया जाएगा. इसमें अब तक करीब दो सौ से अधिक का वेरिफिकेशन हो चुका है, इस सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी नज़र रखी जा रही है.
प्रति दिन 75 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसके अलावा, भर्ती के इस चरण में अभ्यर्थियों की लंबाई, वजन और शारीरिक फिटनेस का भी मूल्यांकन किया जाएगा. कागजातों के सत्यापन के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र ठीक और वैध हो.
इसके बाद होगा शारीरिक परीक्षण
इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ठीक ढंग से प्रस्तुत करना होगा. सत्यापन के बाद ही अगले चरण में अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण में भाग लेने के लिए पात्र माना जाएगा.
धांधली की न हो गुंजाइश
इस दौरान, प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखने का आश्वासन दिया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न हो. पुलिस लाइन में आयोजित इस सत्यापन कार्य को लेकर अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है. अभ्यर्थियों का बोलना है कि यह भर्ती प्रक्रिया एक सुनहरा अवसर है. वहीं, पुलिस मुख्यालय से सीसीटीवी के जरिए पूरे कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है.

