उत्तर प्रदेश

Rampur: रजा लाइब्रेरी में निदेशक के पद पर की गई डॉ. पुष्कर की तैनाती

रामपुर की रजा लाइब्रेरी में चार वर्ष से रिक्त चल रहे निदेशक के पद पर आखिरकार तैनाती कर दी गई है निदेशक के पद पर डाॅ पुष्कर मिश्रा की तैनाती की गई है मूल रूप से गोंडा के रहने वाले डाॅ मिश्रा बीजेपी से जुड़े रहे हैं और वह जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर चुके हैं

Newsexpress24. Com rampur rampur raza library

WhatsApp Group Join Now

एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी रजा लाइब्रेरी रामपुर में स्थित है रजा लाइब्रेरी में निदेशक के पद पर 2017 में पहली दफा तैनाती की गई थी इस पद पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में फारसी विभाग में कार्यरत प्रो सैयद हसन अब्बास की तैनाती की गई थी इससे पहले विशेष कार्यधिकारी की तैनाती होती रही थी

फरवरी 2020 में प्रोफेसर सैयद हसन अब्बास का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद से निदेशक का पद रिक्त चल रहा है पिछले दिनों रजा लाइब्रेरी बोर्ड की ओर से निदेशक के रिक्त पद को भर्ती करने का निर्णय लिया गया था पिछले दिनों निदेशक के पद पर चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई थी

कुछ समय पहले राजभवन से नियुक्ति के लिए इंटरव्यू भी हुए थे इसके बाद संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह चयनित अभ्यर्थियों की सूची केंद्रीय मंत्रिमंडल को भेजी  गई थी अब संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से लाइब्रेरी के निदेशक के पद पर डाॅ पुष्कर मिश्रा की तैनाती कर दी गई है

डा मिश्रा मूल रूप से गोंडा के रहने वाले हैं वह बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं साथ ही वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी भी माने जाते हैं जेएनयू से वह पीएचडी कर चुके हैं  देर शाम मिश्रा ने रामपुर पहुंच गए, जहां उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया

चार वर्ष से डीएम के पास था निदेशक का कार्यभार

चार वर्ष से निदेशक का कार्यभार रामपुर के डीएम के पास था सबसे पहले 2020 में तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह को निदेशक का चार्ज दिया गया उनके प्रोन्नत होने के बाद निदेशक का कार्यभार 2021 में रविंद्र कुमार मांदड़ के पास रहा और अब उनका स्थानांतरण होने पर निदेशक का कार्यभार डीएम जोगिंदर सिंह के पास था

Back to top button