उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू,अपने जिले का तापमान यहां देखें

 इस वर्ष सितंबर के महीने में मौसम ने वैज्ञानिकों के पसीने छुड़ा दिए हैं, क्योंकि यहां हर पल बदलते मौसम ने 24 घंटे मौसम वैज्ञानिकों को मॉनिटरिंग पर लगा दिया है. एक बार फिर से यूपी में बूंदाबांदी का सिलसिला प्रारम्भ होने जा रहा है. यह सिलसिला 28 सितंबर तक जारी रहेगा. इसके पीछे की वजह लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश बताते हैं कि पाक से पश्चिम विक्षोभ आ रहा है, जिसका असर यूपी में देखने के लिए मिलेगा. इसके अनुसार बूंदाबांदी हो सकती है.Newsexpress24. Com download 2023 09 25t094340. 222

WhatsApp Group Join Now

गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह सिलसिला 28 सितंबर तक जारी रहेगा. यही नहीं एक चक्रवात भी दक्षिणी पूर्वी यूपी में बना हुआ है. मॉनसून टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में बनी हुई है. इन सभी को मिलाकर देखें तो 28 तारीख तक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में बारिश के असर हैं. इसी के साथ ही गुलाबी सर्दी भी दस्तक देगी. 28 तारीख तक तापमान भी स्थिर रहेगा. हालांकि एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरने का ही पूर्वानुमान है.

आज अपने जिले का तापमान यहां देखें

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अतिरिक्त मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

Back to top button