उत्तर प्रदेश

यूपी में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा 132 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 के पार

लखनऊ: पूरा यूपी आसमान से बरस रही आग की वजह से उबल रहा है करीब 132 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में ऐसी प्रचंड गर्मी पड़ी है इस जानलेवा गर्मी ने पूरे यूपी में 32 लोगों को निगल लिया है हीट वेव, लू और आसमान से बरसती हुई आग की वजह से लोग अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं 24 घंटे लोग एयर कंडीशनर चलाने पर विवश हैं कुछ लोग हर समय कूलर के सामने ही बैठे हुए नजर आ रहे हैं पिछले तीन सप्ताह में ही 20 लाख से अधिक एसी और कूलर उत्तर प्रदेश में बिक चुके हैं

Newsexpress24. Com 132 49 unnamed 7

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि सबसे अधिक तापमान झांसी और आगरा में ही रिकॉर्ड हो रहा है झांसी में जहां 49 डिग्री सेल्सियस वहीं आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड किया गया है आज भी तापमान इसी तरह रहने का पूर्वानुमान है उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर नजर डालें, तो झांसी में 49 डिग्री सेल्सियस अंतिम बार वर्ष 1892 में गया था जबकि आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस 1977 में गया था वाराणसी में 47 डिग्री सेल्सियस 1966 में गया था वहीं प्रयागराज में 48 डिग्री सेल्सियस 1979 में गया था

यह वर्ष वो थे जब मई का महीना इतना गर्म हुआ था और अब 2024 में मई का महीना इतना ही गर्म हुआ है उन्होंने कहा कि कल से कुछ राहत मिलने के आसार हैं तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, लेकिन अभी भी मौसम विभाग इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है उन्होंने कहा कि अभी भी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी है लू की भी चेतावनी है

इसलिए हो रही प्रचंड गर्मी

मोहम्मद दानिश ने कहा कि इस वर्ष इतनी अधिक गर्मी पड़ने के पीछे की वजह यह है कि ऊपरी क्षोभ मंडल में प्रति चक्रवात एक्टिव है इसके अतिरिक्त सूर्य इन दिनों धरती के बहुत करीब है, जिस वजह से धरती पर इसकी सीधी किरणें पड़ रही हैं बादलों की कोई भी आवाजाही नहीं है

आज ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

 

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button