उत्तर प्रदेश
मुरादाबाद में रोडवेज बसों के किराये में 13 रुपये की हुई बढ़ोतरी
रामगंगा पुल बंद होने की वजह से रामपुर के यात्रियों को 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर मुरादाबाद पहुंचना पड़ रहा है. 10 किमी दूरी बढ़ने पर रोडवेज बसों के किराये में 13 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में यात्रियों की जेब भी ढीली हो रही है. मुरादाबाद में रामगंगा पुल बंद होने के कारण रामपुर की तरफ से मुरादाबाद, मेरठ, हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं.

WhatsApp Group
Join Now

