अमेठी में इन इलाकों में की जाएगी पटाखों की बिक्री
दीपो के पर्व दिवाली को लेकर पटाखा बाजार सजने लगा है. इस बार जिले के 17 स्थानों पर पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है. प्रशासन ने 260 अस्थायी दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए हैं. पटाखा दुकानदारों को कठोर हिदायत दी गई है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन

प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में लोग आतिशबाजी करते हैं. बच्चों के साथ साथ हर उम्र के लिए ये मौका खास होता है. पटाखा दगाने के दौरान पहले कई घटनाएं भी हो चुकी हैं. इसके मद्देनजर शासन की ओर से पटाखा बिक्री को लेकर कठोर निर्देश जारी किए गए हैं. दुकानें जनसंख्या से दूर खुले जगह पर ही लगाई जानी हैं. इसके लिए अग्निशमन विभाग से अनुमति भी जरूरी है.
पिछले वर्ष पूरे जिले में 15 स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी गई थी. इस बार लोगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए 17 स्थानों पर अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी. इसके लिए पूरे जिले में 260 लाइसेंस जारी प्रशासन की तरफ से किए हैं. गौरीगंज में सैठा रोड स्थित नवोदय विद्यालय के सामने खाली पड़ी भूमि पर पटाखा की दुकानें लगी हैं इसके साथ ही अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान में पटाखा की दुकाने लगी हैं
एक ड्रम में पानी रखा गया सभी दुकानों के बाहर बालू से भरी बोरियां और एक ड्रम पानी रखा गया है इसके साथ है फायर सिलेंडर को भी दुकानों पर रखा गया है. सभी पटाखा बाजारों में फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है. एएसपी हरेंद्र कुमार ने बोला कि दिवाली के लिए मानक पूरा करने वालों को अस्थायी रूप से पटाखा बिक्री करने का लाइसेंस जारी हुआ है. सभी को निर्धारित जगह पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दुकान पर बिक्री करनी होगी. नियमों की अनदेखी करने पर लाइसेंस खारिज करते हुए कार्रवाई की जाएगी.
इतनी जगहों पर जारी हुए लाइसेंस प्रशासन द्वारा अमेठी में 45 कमरौली में 6, गौरीगंज में 29, मुंशीगंज में 12, जामो में 10,पीपरपुर में 11, संग्रामपुर में 9, रामगंज में 14, मुसाफिरखाना में 16, बाजारशुकुल में 8, जगदीशपुर में 14,कमरौली में 6, भाले सुल्तान शहीद स्मारक में 7, मोहनगंज में 26, जायस में 10, फुरसतगंज में 11, शिवरतनगंज में 18 और इन्हौना में 14 दुकानों के लाइसेंस जारी हुए हैं.

