उत्तर प्रदेश

आगरा में दिवाली पर जिले में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के जलाए गए पटाखे

आगरा में दीपावली पर जिले में 70 करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे चलाए गए, लेकिन इस बार उनका शोर कम रिकॉर्ड किया गया आसमानी शॉटस और रोशनी वाले पटाखे इस पर लोगों को पहली पसंद रहे बच्चों और किशोरों ने स्काई शॉट्स पसंद किए, जबकि तेज आवाज वाले बमों से ज्यादातर परिवार दूर रहे चकरी, अनार, फुलझड़ी, रोशनी की नयी नयी वेराइटी के कारण लोगों को ऐसी आतिशबाजी अधिक पसंद रही, जबकि बुलेट बम, ग्रीन बम और अनार बम की मांग में इस बार गिरावट देखने को मिली इसका असर ये हुआ कि पटाखे तो खूब चले, लेकिन ध्वनि प्रदूषण बीते दस वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया

Newsexpress24. Com 70 10 download 2023 11 14t144437. 666

WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में दीपावली से एक दिन पहले और दीपावली के साथ अगले दिन तक ध्वनि प्रदूषण की मॉनीटरिंग की, जिसमें आवासीय क्षेत्र में प्रदूषण स्तर बीते दस वर्ष में सबसे कम दर्ज किया गया आवासीय क्षेत्र एचआर एस्टेट में दीपावली की रात औसतन 70.8 डेसिबल शोर दर्ज किया गया, जबकि दीपावली से एक दिन पहले यह 51.8 पर था बीते वर्षों में वर्ष 2014 में यह 92.3 डेसिबल तक जा चुका है अधिकतम 120 डेसिबल तक का शोर दीपावली पर दर्ज किया गया था, लेकिन इस वर्ष शोर में कमी देखने को मिली केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों के अनुसार ध्वनि प्रदूषण में बीते वर्षों के मुकाबले कमी आई हैसिर्फ़ दीपावली से पहले, बल्कि दीपावली के दिन भी शोर कम रिकॉर्ड हुआ है बहुत तेज आवाज वाले पटाखों की स्थान लोगों ने रोशनी वाले पटाखों को चुना

साल सामान्य दिन दीपावली पर शोर

2013 58.2 77

2014 71.7 92.3

2015 65.6 82.2

2016 61.9 74.9

2017 61.6 76.2

2018 60.2 75.1

2019 57.5 78.2

2020 58.6 73.9

2021 56.8 76

2022 54.2 71

2023 51.8 70.8

Back to top button