यूपी में कई जगह बाढ़ के हालात
लखनऊः यूपी में बारिश का कहर जारी है, यहां कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। अब यह बारिश आफत साबित हो रही है। क्योंकि कई इलाकों में जलभराव तो लगभग 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। यहां आकाशीय बिजली गिरने से भी कई लोगों की जान चली गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ, नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिससे पसीना टपक रहा है।

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी, लेकिन अब फिर से अब रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना प्रारम्भ कर दिया। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में आने वाले तीन दिनों के लिये मौसम विभाग ने अपडेट जारी कर दिया है। शनिवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में आने वाले तीन दिन जमकर बारिश होगी। इस दौरान सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई खैरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर, जौनपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान के आंकड़े
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी लखनऊ में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम 27.5 डिग्री रहा। तो वहीं बाराबंकी में अधिकतम 34.4, न्यूनतम 24.4, हरदोई में अधिकतम 36, न्यूनतम 28.5, कानपुर सिटी में अधिकतम 35.4, न्यूनतम तापमान 27.2, गोरखपुर में अधिकतम 32.8, तो न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

