संभल में शिव भक्तों पर ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा
संभल में सावन के आखिरी सोमवार को शिव भक्तों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई. डीएम ने भी शिव भक्तों पर फूल बरसाए. सावन माह के आखिरी सोमवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे. डीएम ने मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कावड़ लेकर आए कांवड़ि

सावन माह के सोमवार को जनपद संभल की कोतवाली बहजोई क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी के प्राचीन श्रीपातालेश्वर शिव मंदिर पर डीएम डाक्टर राजेंद्र पैंसिया पहुंचे. जहां उन्होंने शिवभक्तों पर ड्रोन से पुष्पवर्षा कराई शिव मंदिर पर इस दौरान हर हर महादेव एवं भोलेबाबा जय की गूंज सुनाई दी है वहीं प्रशासन की ओर से किए गए भव्य पुष्पवर्षा के स्वागत से शिव भक्त गदगद दिखे. सावन के सोमवार को जलाभिषेक को भारी भीड़ इस शिव मंदिर पर उमड़ी है.मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बहजोई इंस्पेक्टर योगेश कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखाई दिए.
डीएम डाक्टर राजेंद्र पैंसिया ने बोला कि आज श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं हैं. आज सावन का आखिरी सोमवार था और हमारे जो कांवड़ियों जिन्हें हम भोले कहते हैं और डाक कांवड़िये भी बड़ी संख्या में आये हुए थे तो उसी के अंर्तगत प्रशासन के द्वारा सादतबाड़ी पतालेश्वर महादेव का जो शिव मंदिर है. वहां ड्रोन के द्वारा पुष्पवर्षा कराई गई और प्रशासन के द्वारा भी पुष्पवर्षा की गई.
डीएम ने बोला कि कहते है कि भगवान शिव ने विष धारण कर रखा है. जो उनका उग्र स्वरूप है और उनके मस्तिष्क के ऊपर ठंडी तासीर के चन्द्रमा या हिमांशु विधिमान है और इसी समय जो विषाक ज्येष्ठ आषाढ़ महीना होता है वो अत्यंत ताप युक्त होता है.श्रवण में शीतलता बढ़ जाती है इसीलिए सूर्य चंद्रमा और शिव तीनों को एक साथ अर्थात तीनों की एकांतमतकता के रूप में आज हमने पुष्पवर्षा कराई है

