उत्तर प्रदेश

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष चुने गए यूपी के पूर्व सांसद राजेश वर्मा

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया. पूर्व सांसद राजेश वर्माको आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आयोग में दो उपाध्यक्ष और 24 सदस्यों को भी नामित किया गया है. गवर्नर की स्वीकृति के बाद इन नामों की घोषणा की गई. इन सभी का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक साल तक रहेगा.

64489152459cf833fc3dd52691b31a2ac6b5739bb87b043dfb6fd62ffd1bb5fd

WhatsApp Group Join Now

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को आयोग के गठन का आदेश जारी किया. जारी सूची के मुताबिक मिर्जापुर के सोहन लाल श्रीमाली और रामपुर के सूर्य प्रकाश पाल को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही चंदौली के सत्येंद्र कुमार बारी, सहारनपुर के मेवालाल पवार, अयोध्या के वायुदेव मौर्य, कुशीनगर के फूलबदन कुशवाहा, मऊ के विनोद यादव, चंदौली के शिव मंगल बियार, कानपुर के अशोक सिंह, गोरखपुर के चिरंजीव चौरसिया, झांसी के कुलदीप विश्वकर्मा, लखनऊ के लक्ष्मण सिंह, गाजीपुर के डाक्टर मुरहू राजभर, सुल्तानपुर के घनश्याम चौहान, गोरखपुर के आरडी सिंह, महराजगंज के जनार्दन गुप्ता, जालौन के बाबा बालक, शामली के रमेश कश्यप और प्रमोद सैनी, सीतापुर के करुणा शंकर पटेल, गोरखपुर के रवींद्र मणि, लखनऊ के रामशंकर साहू और विनोद सिंह, कानपुर की ऋचा राजपूत तथा प्रयागराज के रामकृष्ण सिंह पटेल को आयोग का सदस्य बनाया गया है.

Back to top button