उत्तर प्रदेश
इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक मिलेगा मुफ्त शिक्षा
झांसी : गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12 तक फ्री आवासीय शिक्षा प्रदान करने के मकसद से संचालित हो रहे जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। योगी गवर्नमेंट इन विद्यालयों में पारदर्शी ढंग से प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराने की तैयारी कर रही है। झांसी में कोछाभांवर और दुनारा में संचालित हो रहे जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में शिक्षा सत्र 2025-26 में आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।कक्षा 11 में प्रवेश क्लास 10 वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा जबकि अन्य कक्षाओं में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। कुल सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 60 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 25 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 15 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। आवेदन करने की आखिरी तिथि 15.03.2025 है और पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन 20.03.2025 को होगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27.03.2025 को होगा जबकि सफल विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन और प्रवेश प्रक्रिया की आरंभ 31.03.2025 से प्रारम्भ होगी।

WhatsApp Group
Join Now
परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय दुनारा के प्रिंसिपल अवध किशोर वर्मा ने कहा कि इस संबंध में सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा केंद्र, परीक्षा कराने वाली एजेंसी और मूल्यांकन करने वाली एजेंसी का चयन कर लिया गया है। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। सभी पात्रों को इसके लिए आवेदन अवश्य करना चाहिए।

